अपने 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर तृषा कृष्णन से माफी नहीं मांगेंगे मंसूर अली खान? जानें क्यों

Mansoor Ali Khan: साउथ फिल्में के जाने माने एक्टर मंसूर अली खान इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। ये बयान मंसूर अली खान ने अपनी को स्टार तृषा कृष्णन को लेकर दिया है। इसकी वजह से मंसूर अली खान काफी ट्रोल हो रहे हैं परंतु वह अपने बयान को लेकर बिलकुल भी शर्मिंदा नहीं हैं इसीलिए वह माफी नहीं मांग रहे हैं।
मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन पर दिया विवादित बयान-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, एक इंटरव्यू के दौरान मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन को लेकर बयान दिया कि-, "जब मैं तृषा के साथ काम रहा था, तो मुझे लगा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा, जहां मैं उन्हें लेकर जाऊंगा। जैसा कि मैं पिछली फिल्मों में कई एक्ट्रेसेस के साथ कर चुका हूं। मैंने कई फिल्मों में रेप सीन किए हैं और मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं है लेकिन इन लोगों ने मुझे कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को दिखाया तक नहीं।"
तृषा कृष्णन ने लगाई मंसूर अली खान की क्लास-
जब मंसूर अली खान के इस बयान के बारे में तृषा को पता चला, तो उन्होंने एक्टर को जमकर लताड़ लगाई। एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-, "मुझे एक वीडियो का पता चला है, जिसमें मंसूर अली खान ने मेरे बारे में घटिया और भद्दी बातें की हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. मैं इसे सेक्सिएस्ट, अपमानजनक, महिलाओं के खिलाफ और घटिया मानती हूं। शुक्र है कि मैंने उन जैसे खराब इंसान के साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया और सुनिश्चित करूंगी कि ऐसा भविष्य में भी कभी ना हो। उनके जैसे लोग पूरी मानवता को शर्मसार करते हैं।"
विवाद के बाद भी मंसूर अली खान नहीं मांग रहे माफी-
सोशल मीडिया पर जैसे ही मंसूर अली खान बयान बयान हुआ तो चर्चा का विषय बन गया। मंसूर अली खान के इस बयान की साउथ सितारे जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, उन पर फिल्म बॉडी Nadigar Sangam ने अस्थाई तौर पर बैन लगा दिया है।
अब इस पर मंसूर अली खान का कहना है कि Nadigar Sangam ने बहुत बड़ी गलती की है। इस मुद्दे को लेकर मुझसे स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया। उन्हें मुझे बुलाना चाहिए था या नोटिस जारी कर जवाब मांगना चाहिए था। जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मंसूर अली खान ने ये भी कहा कि मैं Nadigar Sangam को मेरे खिलाफ अपना बयान वापस लेने के लिए चार घंटे का समय दूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे माफी मांगनी चाहिए, क्या ऐसा लगता है कि मैं माफी मांगूंगा। मीडिया में मेरे खिलाफ जो चाहे वो लिखा जा सकता है। लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं। मुझे तमिल लोगों का सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications












