मनोज तिवारी बनेगे अब्‍दुल हमीद

भारत - पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध में अब्दुल हमीद ने बहुत दिलेरी से दुश्मनों का सामना किया था। उनकी दिलेरी और बहादुरी के लिए उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी अब उनकी भूमिका को परदे पर साकार करने जा रहे है।
इस बड़े बजट की हिंदी फिल्म का निर्माण आशिष जाल और निर्देशन सुजा अली करेंगे। मनोज तिवारी ने इस बारे में कहा कि अब्दुल हमीद की भूमिका निभाना गौरव की बात है। उन्होंने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के दर्जनों टैंक उड़ा दिए थे।
उन्होंने कहा कि इस तरह का किरदार करना काफी चुनौतीपूर्ण है।
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की शुटिंग देश के विभिन्न भागों में की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश का गाजीपुर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications