मनोज तिवारी के नाम का बना फर्जी Facebook अकाउंट, सांसद ने दर्ज कराई FIR, फैन्स से की अपील...

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं कभी अपनी पॉपुलेरिटी के कारण तो कभी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों के कारण, लेकिन फिलहाल तो मनोज तिवारी से जुड़ा एक मामला बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बताया जा रहा है कि
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है उनके नाम और उनके फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Manoj Tiwari

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। यह अकाउंट 'Majon Tiwari BJP' नाम से बनाया गया है। मामले की जानकारी सामने आते ही मनोज तिवारी की टीम ने थाने में इस की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है। वहीं पुलिस ने IT ACT 66C 'पहचान की चोरी ' और BNS की धारा 356(3) के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।


मनोज तिवारी ने फैन्स से की गुजारिश

मनोज तिवारी ने इस मामले की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी है। वही मनोज तिवारी ने अपने समर्थकों और आम लोगों से अपील की है कि 'कोई अननोन व्यक्ति किसी साजिश के तहत मेरे नाम से एक फेसबुक आईडी चला रहा है मेरी रियल आईडी में ब्लू टिक है। मैने 22 जनवरी को ही नई दिल्ली जिले में इसकी शिकायत दर्ज करा चुका हूं मगर अभी तक उस व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मेरी गुजारिश है कि व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले '

More from Filmibeat

Read more about: manoj tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X