..................... Manoj Pahwa reveals that Neha Dhupia and Akshay Kumar prank could have ruined his marriage - Hindi Filmibeat

नेहा धूपिया की वजह से टूटने वाला था इस एक्टर का बसा बसाया घर, बोले- उसने सेट पर मेरे साथ...

Neha Dhupia Manoj Pahawa

Neha Dhupia Manoj Pahawa: अभिनेता मनोज पाहवा पिछले 40 सालों से टीवी और फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने साल 1988 में एक्ट्रेस सीमा पाहवा के साथ में शादी कर ली थी।

लेकिन अब हाल ही में हिंदी रश के साथ में बातचीत के दौरान मनोज पाहवा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि किस तरीके से नेहा धूपिया और अक्षय कुमार की वजह से उनकी शादी खतरे में आने वाली थी।

दरअसल आपको बता दें कि मनोज पाहवा ने अक्षय कुमार और नेहा धूपिया के साथ में फिल्म सिंह इज किंग में भी काम किया था। यह पूरा किस्सा अक्षय कुमार के प्रैंक से जुड़ा हुआ है और इसमें वह काफी ज्यादा माहिर भी है।

मनोज पाहवा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक शाम शूटिंग के बाद में उन्हें पत्नी सीमा का फोन कॉल आता है। इस दौरान अक्षय कुमार ने उनका फोन छीन लिया और मनोज बनाकर उनसे बात की।

अक्षय कुमार के साथ में इस शरारत में नेहा धूपिया भी शामिल हो गई। इस दौरान नेहा ने फोन लेकर एक अनजान महिला के तौर पर सीमा पाहवा से बात की और कहा कि मनोज वहां पर नहीं है। बाथरूम में गए हुए हैं।

मनोज आगे बताते हैं कि "यह ऐसा था कि जिससे सीमा मुझ पर शक कर सकती थी। उसे लगता कि एक अनजान लड़की फोन पर है और मैं वहां पर क्या कर रहा हूं?" लेकिन अक्षय और नेहा की यह शरारत काम नहीं आई और सीमा समझ गई कि फोन पर जो बात कर रहा है वह उनके पति नहीं है।

मनोज ने बताया कि "मैने अक्षय कुमार से तभी कह दिया था कि यह प्रैंक काम नहीं आएगा क्योंकि मेरी और सीमा की शादी को काफी साल हो चुके हैं। हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनोज पाहवा नए साल 1986 में हम लोग टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब एक्टर की उम्र 60 साल की हो चुकी है और उनकी पत्नी सीमा से उनकी शादी को 36 साल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X