'उसकी कब्र पर शौचालय बनाओ, हिंदुस्तान हमारे बाप का है... ' बुरी तरह खौला इस हिंदू स्टार का खून

Manoj Muntashir

Manoj Muntashir On Aurangzeb Controversy: इंडियन सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर से अपने नए वीडियो से बवाल काट दिया है। मनोज मुंतशिर अपने आघ उगलने वाले बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर औरंगजेब की कब्र आ गई है। इसे लेकर मनोज मुंतशिर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

औरंगजेब की कब्र पर मनोज मुंतशिर का वीडियो

मनोज ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है। उन्होंने कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है। मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपने मन की बातें कह दीं। इसमें वो कहते हैं, 'आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान को कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की जरूरत क्या!'

हिंदुस्तान हमारे बाप का है

उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी भारत सरकार से विनती करता हूं औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं। और जो लोग कहने वाले हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है। बड़ी विनम्रता से उनको बता दूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।'

पूछेगी जब अदालत पत्थर गवाही देंगे

जानकारी के लिए बात दे कि ये पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने इस तरह खून में उबाल ला देने वाले तरीके से अपनी बात रखी है। बल्कि इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले मनोज मुंतशिर की कविता 'पूछेगी जब अदालत पत्थर गवाही देंगे' ज्ञानवापी विवाद के बीच वायरल हुई थी। मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: manoj muntashir bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X