"कलमा वलमा ही सीख लो" मोदी जी पर बरसा बॉलीवुड स्टार- अर्जुन हमारा पिता था फिर भी अभिमन्यू की तरह मारे गए

Manoj Muntashir On Pahalgam Attack Video: सिंगर और लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर अपने बेबाक अंदाज के लिए छाए रहते हैं। पिछले दिनो ओरंगजेब की कबर के मुद्दे पर आग बरसाने वाले मनोज मुंतशिर ने अब पहलगाम आतंकि हमले को लेकर अपना रिएक्शन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर काफी एग्रेसिव दिखाई दे रहे हैं।
समस्या की जड़ सिर्फ आतंकवाद में नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना
मनोज मुंतशिर ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि वो इस वीडियो को कभी नहीं बनाना चाहते थे। हिंदूवादी सोच को लेकर छाए रहने वाले मनोज मुंतिशर ने अपने इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्णायक कार्रवाई की मांग की, यह कहते हुए कि समस्या की जड़ सिर्फ आतंकवाद में नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना में है।
मनोज मुंतशिर का वीडियो
वीडियो मुंतशिर कहते हैं, 'मैं कभी यह वीडियो बनाना नहीं चाहता था।' इसके बाद उन्होंने देश में फैले सामूहिक दुख और डर पर तीखी टिप्पणी की। 'मुसलमान हो, अच्छा, कलमा पढ़कर सुनाओ, नहीं आता, हिंदू हो...' और फिर बैकग्राउंड में गोलियों की गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देती है।
सबसे पहले ही बधाई
मनोज मुंतशिर ने वीडियो में कहा, 'बधाई हो, ये गोलियां आपके किसी अपने को नहीं लगी। पहलगाम में आपका कोई बेटा या भाई नहीं मारा गया। लेकिन कितने दिन बचोगे? कश्मीर नहीं जाओगे तो मुर्शिदाबाद में मारे जाओगे। कलकत्ता में मारे जाओगे। गोधरा में मारे जाओगे। दिल्ली और मुजफ्फरनगर में मारे जाओगे। अगर तुमने तय ही कर लिया है कि तुम शेर नहीं बकरे हो तो कटने के लिए भी तैयार रहो... नंबर बस आने ही वाला है।'
अल्लाह-हू-अकबर बोलकर घुटने ही टेक दो
मनोज मुंतशिर ने आगे एक आइडिया के बारे में बताते हुए कहा, 'हर हर महादेव बोलकर तुम एक तो हो नहीं सकते तो अल्लाह-हू-अकबर बोलकर घुटने ही टेक दो। कलमा-वलमा ही सीख लो। जान तो बच जाएगी। सर तो धड़ से अलग नहीं होगा... बुरा लग रहा है ना? अंगुलियां मचल रही हैं कमेंट में मुझे गालियां देने के लिए, जितनी अंगुलियां मचल रही हैं अगर तुम्हारी भुजाएं उतना ही फड़कतीं तो 25 निर्दोष हिंदुओं की ऐसे अकाल मृत्यु नहीं होती और प्रॉब्लम ये है कि तुम अब भी नहीं समझोगे।'
गंगा-जमुनी तहजीब का कार्ड
'मैं कहूंगा कि हिंदू खतरे में है, तुम कहोगे संघी है, आरएसएस वाला है। मैं कहूंगा कि बंटोगे तो कटोगे, तुम कहोगे बीजेपी का चमचा है। मैं कहूंगा औरंगजेब का इस्लाम नहीं चलेगा, तुम कहोगे हम तो सेक्युलर हैं। जब तक दरगाह पर चादर ना चढ़ा दें, हम को चैन ही नहीं आता। ये गंगा-जमुनी तहजीब का कार्ड जो तुम जेब में लिए घूमते हो, दिखा देते पहलगाम में, मिल लेते भाईजान से गले।'
आतंकवाद का कोई मजहब नहीं
मनोज मुंतशिर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'और सुनो, ये तो कहना ही मत कि आतंकवाद का कोई मजहब और मुल्क नहीं होता। ये इंस्टाग्राम पर चार लफंगों की रील देखकर जो लिबरल ज्ञान जागा है ना तुम्हारे अंदर, मेरी नजर में इसकी वैल्यू 2 टके की है। संतोष जगदाले को अब तक तो जान ही गए होगे, उनका परिवार जान बचाकर टेंट में छिप गया था। पाकिस्तानी दरिंदों ने टेंट से संतोष को बाहर बुलाया और कलमा पढ़ने को कहा। संतोष कलमा नहीं पढ़ पाए तो उनको गोली मार दी। मंजूनाथ कर्नाटक से थे, उनकी पत्नी पल्लवी के सामने आतंकियों ने उन्हें तड़पा-तड़पाकर मारा। पल्लवी ने कहा कि मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो. जवाब मिला, तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ और मोदी से कह दो। हां, हम बिल्कुल मोदी से कहेंगे।'
पीएम मोदी से सीधी अपील
तीखे बोल के बाद मनोज ने पीएम मोदी से बदला लेने की गुजारिश की। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री किसी राष्ट्र के लिए पिता स्वरूप होता है। 100 करोड़ हिंदुओं के लिए पिता की जगह पर आप हैं मोदी जी, आपके बच्चों का खून बहा है। आपके घर की बेटियां विधवा हुई हैं। आपके दरवाजे पर मौत का मातम है। आपकी मांओं ने अपनी गोद के फूल खोए हैं। आप लेंगे हमारा प्रतिशोध। आपको लेना ही होगा और इस बार मुठभेड़ में चार केंचुएं मारकर हमारा प्रतिशोध पूरा नहीं होगा। हमें पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सर चाहिए। हमारी प्रॉब्लम आतंकवाद नहीं, बल्कि पाकिस्तान की आर्मी है।'


Click it and Unblock the Notifications











