बेशरम रंग पर अब आया मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान, शाहरुख खान को लेकर बोल डाली ये बात!

manoj muntashir, shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और उसके गाने बेशरम रंग को लेकर हो रहे विवाद पर लगातार लोगों की टिप्पणियां सामने आ रहीं हैं और इस वक्त इस लिस्ट में एक और ना जुड़ गया है। जी हां, अब गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने इस गाने पर अपनी बात रखी है और ये काफी चर्चा में है। मनोज मुंतशिर ने जो बात कही है वो खबरों का हिस्सा है और उनका कहना है कि अगर ये गलती पहले पता चल जाती तो निश्चित तौर पर इसको बदल दिया जाता।

मनोज ने कहा, "अगर लोग आहत हैं, तो उन्होंने निश्चित रूप से कुछ गलती हुई है। इस गलती का पता नहीं लगाया जा सका और इसे अनदेखा कर दिया गया। यदि निर्देशक, संगीत टीम या शाहरुख सर ने गलती पहले देखी होती,

उन्होंने निश्चित रूप से कुछ कार्रवाई की होगी।'' इस दौरान मनोज मुंतशिर दैनिक भास्कर से बात कर रहे थे। गीतकार का ये बयान सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि मनोज मुंतशिर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं। इस गाने के विवाद को लेकर कई राजनेता और फिल्मीं सितारों के बयान पहले ही सामने आ चुके हैं।

बात करें शाहरुख खान की इस फिल्म की तो ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है। हालांकि अब इस फिल्म और विवाद से उनका नाम खबरों का हिस्सा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X