आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स पर मनोज मुंतशिर ने बिना शर्त मांगी माफी, बोले- भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें

Manoj Muntashir Apologise:डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर रिलीज के साथ ही विवाद हो रहा है। फिल्म के डायलॉग्स को दर्शकों ने पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया। डायलॉग्स की जमकर आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी खूब ट्रोल भी किया। ट्रोलिंग के बाद अब मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगी है।
मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!"
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…
बता दें कि 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद फिल्म के डायलॉग्स से दर्शक काफी नाराज हुए। लोगों का कहना है कि मनोज मंतशिर ने फिल्म के डायलॉग्स रामायण के समय के अनुसार नहीं लिखे गए। डायलॉग्स को लेकर मनोज मुंतशिर को काफी ट्रोल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











