मनोज मुतंशिर ने माना 'आदिपुरुष' को लिखने में हुई थी गलती, बोले- "जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मैं.."

By Filmibeat Desk
manoj-muntashir-admits-he-went-100-percent-wrong-with-adipurush-reveals-he-received-death-threats

Manoj Muntashir On Adipurush: इस साल यदि किसी फिल्म को सबसे ज्यादा लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा, तो वो है प्रभास- कृति सैनन स्टारर आदिपुरुष। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी मनोज मुतंशिर ने लिखी थी। फिल्म की रिलीज के बाद, मनोज मुतंशिर को सोशल मीडिया पर भारी निगेटिविटी का सामना करना पड़ा। यहां तक की उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी जाने लगी।

अब महीनों के बाद लेखक ने इस विवाद पर अपनी बात सामने रखी है और बताया कि सारी निगेटिविटी और धमकियों की वजह से वो कुछ समय के लिए देश से बाहर चले गए थे।

आदिपुरुष लिखने में हुई गलती

मनोज मुतंशिर ने हाल ही में आजतक से बातें की और माना कि आदिपुरुष को लिखने में उन्होंने भूल की। उन्होंने कहा, "हां 100 प्रतिशत मैंने गलती की थी। इसमें कोई शक है ही नहीं। मैं इतना इनसिक्योर आदमी नहीं हूं कि मैं अपनी राइटिंग स्किल को डिफेंड करता रहूं। लेकिन जब गलती हुई, तो उस गलती के पीछे कोई खराब मंशा नहीं थी।"

उन्होंने आगे कहा कि मैंने धर्म को ठेस पहुंचाने का और सनातन को तकलीफ देने या किसी भी भगवान का तिरस्कार करने के बारे में मैंने नहीं सोचा था। गलती हुई है, लेकिन इस घटना से मैंने सीख ली है और आगे एहतियात बरतेंगे।

निगेटिविटी से परिवार परेशान हो गया था

मनोज ने बताया कि उनके विवादों की वजह से उनकी फैमिली को कितनी परेशानी हुई। वो बोले- "मेरा परिवार इस निगेटिविटी से परेशान हो गया था और रोज न्यूज चैनल में जान से मारने की धमकियों की खबरें आती थीं, जिसे देखकर घरवाले काफी डर जाते थे। मां- बाप को इस बात से तकलीफ होगी ही न कि मेरा बेटा किसी मुसीबत में न पड़ जाए। मैं उन्हें कैसे समझाऊं कि सरकार ने मुझे पूरी प्रोटेक्शन दे रखी है। मैं इसी वजह से इन सबसे दूर चला गया था। मैं विदेश में कुछ वक्त के लिए रहा ताकि खुद का आत्ममंथन करूं.."

More from Filmibeat

Read more about: manoj muntashir adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X