Manoj Mitra Death: 85 साल के बंगाली एक्टर मनोज मित्रा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Manoj Mitra Death: वेटरन बंगाली एक्टर मनोज मित्रा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं, लेकिन बता दें कि एक्टर का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।
बता दें कि एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में अधिक परेशानी हो रही थी और उनका सोडियम और पोटेशियम भी असंतुलन में था। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने भी उनकी हालत नाजुक बताई थी।
आपको बता दें कि मनोज मित्रा ने कई फिल्मों में काम किया है। वह तपन सिन्हा की 'बंछारामर बागान' घरे बाइरे और गणशत्रु जैसी कई नामी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि एक्टर ने दिग्गज निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार शक्ति सामंत और गौतम घोष की भी फिल्में में काम किया है।
इसके अलावा वह 100 से भी अधिक नाटकों में भी काम कर चुके हैं। मनोज मित्रा को कई अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। एक्टर को साल 1985 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी का पुस्कार भी मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











