दारा सिंह, काका के निधन से दु:खी मनोज कुमार नहीं मनाएंगे जन्मदिन

मनोज कुमार दारा सिंह के बेहद करीब थे। साथ ही काका राजेश खन्ना के भी प्रशंसक थे। 12 जुलाई को दारा सिंह के निधन की खबर सुनकर मनोज कुमार काफी दुखी हुए दारा सिंह को मनोज कुमार दारा सिंह को अपना मेंटर मानते थे।
मनोज कुमार का 75वां जन्मदिन है। उनेक जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड की निर्देशक फराह खान ने ट्वीटर पर मनोज कुमार के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही लिखा है "जन्मदिन मुबारक हो मिस्टर मनोज कुमार। आपकी फिल्में मेरे लिए हमेशा से प्रेरणास्त्रोत रही हैं और हमारी दोस्ती बहुत ही कीमती है।"
तस्वीरों में देखें- कौन-कौन शामिल हुआ काका के चौथे पर
मनोज कुमार को बॉलीवुड का देशप्रेमी हीरो माना जाता था। अपने 30साल के करियर में मनोज कुमार ने उपकार , पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान क्रांति जैसी कई देशभक्ति पर आधारित फिल्में की हैं। 1992 में उपकार फिल्म के लिए मनोज कुमार को भारत सरकार के द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











