बर्थ डे पर मनोज कुमार के लिए लोग मांग रहे हैं दुआ
हिंदी सिनेमा के भारत कुमार यानी की मनोज कुमार का आज जन्मदिन है, आज वह 75 साल के हो गये है लेकिन जहां लोग अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं वहीं आज मनोज कुमार के गॉल ब्लेडर का आप्रेशन होने वाला है। वो पेट दर्द की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं। उनके पेट से पथरी निकाली गयी थी लेकिन उसके बाद उनके गॉल ब्लेडर भी खराबी आ गयी है जिसकी वजह से उसका ऑप्रेशन जरूरी हो गया है।
मनोज कुमार के चाहने वालों ने जहां आज उनको जन्मदिन की बधाईयां दी हैं वहीं उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए ऊपर वाले से दुआ भी मांग रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर लोगों का तांता लगा है उनके लिए दुआ मांगने का।
मनोज कुमार वैसे तो हर बड़े इवेंट और फिल्मी समारोह में दिखायी पड़ते हैं लेकिन पिछले दिनों उनका नाम सुर्खियों में सिर्फ इसलिए रहा क्योंकि उन्होंने अभिनेता शाहरूख खान पर करोड़ो रूपये का मानहानि का दावा किया था। जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।
मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि शाहरूख की हिट फिल्म ओम शांति ओम में उनका मजाक उड़ाया था। जिस पर आपत्ति जताने के बाद भी उस सीन को हटाया नहीं गया था। जिस पर शाहरूख ने कहा कि मैंने माफी मांगते हुए उस सीन को हटा दिया था लेकिन उन्हें गलतफहमी हो गयी है, इसलिए अब मैं भी केस लड़ूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
