शाहरुख को इस बार नहीं छोड़ेंगे मनोज कुमार
जी हां इस बार मनोज कुमार ने शाहरुख खान पर केस करके उन्हें पूरी तरह परेशान करने का मन बना लिया है और साथ ही मनोज कुमार ने मीडिया के सामने भी कहा है कि वो शाहरुख खान को इस बार नहीं छोड़ेंगे। मनोज कुमार तभी से शाहरुख खान से खफा हैं जब उन्होंने 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म देखी थी जिसमें शाहरुख खान ने श्रेयस तलपड़े के साथ मिलकर मनोज कुमार की एक्टिंग की थी और उनका मजाक बनाया था। शाहरुख खान ने उस वक्त मनोज कुमार से वादा किया था कि वो फिल्म में से वो सभी सीन्स डिलीट कर देंगे जिनमें मनोज कुमार जी का ज़िक्र भी आया हो। उस वक्त तो शाहरुख खान ने फिल्म में से सीन्स डिलीट कर दिये थे लेकिन हाल ही में जब जापान में ओम शांति ओम फिल्म रिलीज की गयी तो उसमें से वो सीन्स डिलीट नहीं हुए और इस बात को लेकर मनोज कुमार काफी सीरियस हैं।
मीडिया से बात करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि उनके दिल में शाहरुख खान के लिए कोई बुरी भावना नहीं है और उन्हें इस बात की खुशी है कि वो अपने काम में व्यस्त हैं लेकिन किसी का अपमान करना या उनका मजाक उड़ाना किसी फिल्म के लिए कैसे अच्छा हो सकता है। मनोज कुमार ने कहा "मैं इस बार कठोर कदम उठाउंगा। मेरे दिल में शाहरुख खान के लिए किसी तरह की कोई बुरी भावना नहीं है और मुझे इस बात की खशी है कि वो अपने काम में व्यस्त हैं लेकिन किसी का अपमान करके किसी भी फिल्म को फायदा नहीं मिलता। मुझे नहीं पा कि किस तारीख पर मैं कोर्ट जाउंगा। लेकिन मैं कल (मंगलवार) या उसके बाद (बुधवार) कोर्ट जाउंगा। मैं फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस फाइल करुंगा। ये जल्द ही होगा।"

पहली बार यश चोपड़ा ने शाहरुख खान और फराह खान को लेकर मेरे घर आए थे और उन्होंने कहा कि वो फिल्म से सभी सीन डिलीट कर देंगे। और उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैंने यश चोपड़ा को जब इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि उन लोगों ने उनकी पीठ पर छुरा भोंका है। मनोज कुमार ने आगे कहा कि उन्हें शाहरुख खान के साथ किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जब बात उनके सेल्फ रिस्पेक्ट की हो तो वो उसे लेकर किसी तरह का कोई कॉम्प्रेरामाइज नहीं कर सकता।


Click it and Unblock the Notifications