Manoj Kumar ने 87 साल की उम्र ली अंतिम सांस, दुनिया छोड़ गया बॉलीवुड का 'भारत कुमार'

Manoj Kumar Death- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से आज एक दुखद खबर आ रही है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबित लीजेंड्री अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस दुखी हो गए।
मनोज कुमार को लोग भारत के नाम से भी जानते थे। एक ट्वीट सामने आया था जिसमें लिखा था, "भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार, जो अपनी देशभक्ति फिल्मों और 'भारत कुमार' उपनाम के लिए जाने जाते हैं, का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।"
बता दें कि मनोज कुमार के फैंस सोशल मीडिया पर उनको लेकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपने करियर में ढेरों शानदार फिल्में करने वाले मनोज कुमार अब इस दुनिया से जा चुके हैं।
दिग्गज अभिनेता थे मनोज कुमार
मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होने अपने करियर में कई शानदार काम किए और अनगिनत अवॉर्ड्स उनके नाम हैं। उन्होने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। मनोज कुमार की फिल्मों की बात करें तो लोग आज भी उनको पसंद करते हैं और गाने लोगों के जहन में हैं। ''है प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहां के गाते हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं..'' आज भी हर 15 अगस्त और 26 जनवरी इस गाने के बिना अधूरा रहता है। मनोज कुमार का जाना उनके फैंस के लिए काफी दुखद है।
पद्मश्री मनोज कुमार
दिवंगत अभिनेता ने ना सिर्फ अभिनय बल्कि निर्देशन के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया था। भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कुमार का जन्म 1937 में हुआ था और उनका नाम हरिकृष्णन गिरी गोस्वामी था। फिल्मों को लेकर उन्होने अपना नाम बदला था।


Click it and Unblock the Notifications











