मनोज कुमार को 'लाइफटाइम एचीवमेंट' पुरस्कार

तिहत्तर वर्षीय कुमार ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है, "मैं यह पुरस्कार मिलने से बहुत खुश हूं। यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि ऑस्कर।"कुमार को उनकी 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और 'क्रांति' जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए जाना जाता है।उन्हें अभिनय और निर्देशन प्रतिभा के लिए पद्मश्री और दादा साहब फाल्के सहित कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।
कुमार ने 'रोटी कपड़ा और मकान', 'सन्यासी', 'दस नंबरी' जैसी कई अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है।उनकी अंतिम फिल्म 'मैदान-ए-जंग' थी जो 1995 में प्रदर्शित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications