Manoj Kumar Funeral- सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन की आंखें दिखीं नम!

Manoj Kumar Funeral- मनोज कुमार ने 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी और इसके बाद से उनके फैंस और परिवार वाले दुखी हैं। शुक्रवार को हिंदी फिल्म जगत का ये दिग्गज सितारा हमेशा के लिए शांत हो गया है और अब उनके अंतिम संस्कार से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
मनोज कुमार पूरी तरह से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और इस दौरान फायरिंग करते हुए सलामी भी दी गई। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर परिवार वालों के साथ साथ उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंड्स्ट्री के दिग्गज कलाकार भी मौजूद थे।
सलीम खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक उनके आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे। कई वीडियो सामने आए हैं लेकिन जलती हुई चिता के सामने खड़े लोगों का एक वीडियो उनके फैंस के दिलों को तोड़ रहा है।
पंचतत्व में विलीन हुए 'भारत कुमार'
हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी और एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी चिता जल रही है। वीडियो को पीटीआई ने साझा किया है। इस वीडियो के अलावा अमिताभ बच्चन को इस मौके पर सलीम खान को सहारा देते हुए देखा गया। अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। मुंबई के जुहू में मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी गई।
बीमार थे मनोज कुमार
मनोद कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने अपने पिता को लेकर कई बातें बताईं थीं। पहले उन्होने ये बताया था कि वो कब से बीमार थे और निधन की पुष्टि की थी। कई दिनों से बीमारी को लेकर उनको कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था।
4 अप्रैल दिन शुक्रवार को तड़के 3:30 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दौरान कई दिग्गज अभिनेता उनको अंतिम विदाई देने के लिए शामिल हुए। कई वीडियो श्मशान घाट से वायरल हो रहे हैं जो कि आपकी आंखों को नम कर सकते हैं।
VIDEO | Maharashtra: Mortal remains of actor Manoj 'Bharat' Kumar were consigned to flames at Pawan Hans Crematorium in Mumbai. He was given state honours a while back.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/2dcT7npEnC
VIDEO | Manoj Kumar No More: Actors Amitabh Bachchan (@SrBachchan) and Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) arrive at Mumbai's Pawan Hans crematorium to attend last rites of Manoj Kumar.#Manojkumar
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/ebRzL70kls


Click it and Unblock the Notifications











