मनोज कुमार ने शाहरुख को कोर्ट में घसीटा!

बॉलीवुड के एक्टर्स अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं और जब बात हो बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की तब तो विवादों में होना लाजमी ही है। शाहरुख खान और सलमान खान का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। लेकिन इस बार शाहरुख खान कुछ ज्यादा ही बड़ी मुसीबत में उलझते नज़र आ रहे हैं। खबर है कि शाहरुख खान पर बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार ने केस कर दिया है और वो भी 100 करोड़ का। मनोज कुमार के अनुसार शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम को जापान में उन्हीं द्रष्यों के साथ रिलीज कर दिया है जिनमें मनोज कुमार का मजा़क उड़ाया गया था। शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोन मुख्य भूमिका में थीं।

फिल्म का निर्देशन किया था शाहरुख खान की अच्छी दोस्त फराह खान ने। फिल्म को पहले भी जब रिलीज किया या था तब मनोज कुमार ने फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई थी और उस समय शाहरुख खान ने फिल्म में से कुछ सीन्स हटा दिये थे। लेकिन मनोज कुमार ने कहा हैा कि अब जब फिल्म जापान में रिलीज हुई है तब भी वो सीन्स फिल्म हैं उन्हें हटाया नहीं गया है।

ज्ञात हो कि 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान ने एक एक्टर का किरदार किया था। फिल्म के कुछ सीन्स में शाहरुख खान ने मनोज कुमार बनने की एक्टिगं की थी और मनोज कुमार का मजाक उड़ाया था। मनोज कुमार ने जब फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई और शाहरुख खान की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो यश चोपड़ा ने मनोज कुमार और फराह खान की मीटिंग कराकर दोनों के बीच सुलह करा दी। शाहरुख खान भी खुद मनोज कुमार जी से मिले और उन्होंने अपनी फिल्म से इन सीन्स को हटाने पर अपनी रजामंदी भी जता दी। लेकिन हाल ही में जब एक बार फिर से ओम शांति ओम को जापान में रिलीज किया गया तो इसमें से उन सीन्स को नहीं हटाया गया। इस बात को लेकर मनोज कुमार को काफी गुस्सा आया और उन्होंने शाहरुख खान सहित उनकी कंपनी रेड चिलीज पर मुकदमा कर दिया।

Manoj Kumar files case against Shahrukh Khan

शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। मनोज कुमार का मज़ाक उड़ाये जाने को लेकर फिल्म कुछ विवादो में भी घिरी रही थी। अब एक बार फिर से फिल्म विवादों में घिर गयी है। अब देखऩा ये है कि यश चोपड़ा के जाने के बाद अब कौन इन दोनों एक्टरों के बीच की इस गलतफहमी को दूर करता है। और क्या एक बार फिर से शाहरुख खान मनोज कुमार को समझा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X