ओम शांति ओम ने किया मनोज कुमार को अशांत
शाहरुख खान की 2008 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम ने मनोज कुमार की जिंदगी में अशांति फैला दी है। खबर के मुताबिक मनोज कुमार ने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली पर और शाहरुख खान पर 100 करोड़ का केस किया है। मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि शाहुरुख खान ने ओम शांति ओम फिल्म को बिना उनके सीन्स काटे जापान में रिलीज कर दिया है। मनोज कुमार ने इससे पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी 2007 मे तब उस समय भी मनोज कुमार ने फिल्म में खुद का मजाक उड़ाये जाने पर कोर्ट में शाहरुख खान और फिल्म की निर्देशक फराह खान पर केस किया था। उस समय शाहरुख खान ने मनोज कुमार को वादा किया था कि वो उन सीन्स को फिल्म से हटा देंगे।
लेकिन हाल ही में जब ओम शांति ओम फिल्म को जापान में रिलीज किया गया तो फिल्म में से उन सीन्स को नहीं हटाया गया। मनोज कुमार ने कहा कि इस बात से उन्हें बेहद दुख हुआ है। शाहरुख खान ने सिर्फ उनका ही अपमान नहीं किया है बल्कि उन्होंने कोर्ट के आदेश की अवहेलना भी की है। मनोज कुमार ने कहा कि उनके रिश्तेदारों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को बहुत ही हल्के तरीके से लिया है और उन्हें थोड़ा स्ट्रिक्ट होना चाहिए। फिल्हाल अभी तक शाहरुख खान ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है लेकिन फिल्म की निर्देशक फराह खान जो कि हाल ही में जापान फिल्म के प्रीमियर पर गयी थीं ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि फिल्म में मनोज कुमार के सीन्स हैं कि नहीं।

मनोज कुमार ने ये भी कहा है कि अब से इस मामले को उनके रिश्तेदार ही देखेंगे और इस बार वो शाहरुख खान को नहीं बख्शेंगे। मनोज कुमार बेहद गुस्से में हैं साथ ही उनके रिश्तेदार भी। मनोज कुमार ने शाहरुख खान के साथ ही उनकी कंपनी रेड चिलीज पर भी पूरे 100 करोड़ का केस किया है। मनोज कुमार ने कहा है कि शाहरुख खान पर कंटेम्पट ऑफ कोर्ट का केस भी लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications