मनोज कुमार को फाल्के रत्न अवार्ड
महान फिल्मकार दादासाहेब फाल्के के 140वें जन्मदिवस के अवसर पर दादासाहेब एकेडमी ने सोमवार (4मई) को पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। महेश भट्ट समारोह के मुख्य अतिथि थे।
इस समारोह में पृथ्वीराज कपूर को मरणोपरांत फाल्के कल्पतरू पुरस्कार प्रदान किया गया जिसे उनके पोते व अभिनेता रंधीर कपूर ने लिया। अभिनेता मनोज कुमार को फाल्के रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर को भी सम्मानित किया गया। आशुतोष गोवारिकर को उनकी फिल्म जोधा अकबर के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फाल्के के सम्मान में दादासाहब फाल्के अकादमी द्वारा शुरू किए गए हैं।
दादासाहेब एकेडमी मनोज कुमार महेश भट्ट रंधीर कपूर bollywood dadasaheb phalke academy mahesh bhatt manoj kumar randhir kapoor


Click it and Unblock the Notifications