मनोज कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिली

76 वर्षीय मनोज कुमार को दर्द की शिकायत के बाद 17 जुलाई को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 24 जुलाई को उनकी एक घंटे तक सर्जरी हुई, उस दिन उनका जन्मदिन भी था।
मनोज कुमार ने 'हरियाली और रास्ता', 'वो कौन थी?' और 'दो बदन' जैसी सफलतम फिल्में दी हैं। वह एक अभिनेता और फिल्मकार के रूप में करीब 30 साल तक सक्रिय रहे और अपनी 'पूरब और पश्चिम' व 'उपकार' जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के निर्देशन के चलते उन्हें 'भारत कुमार' का खिताब मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











