शाहरुख और फरहा से नाराज़ मनोज कुमार
शुक्रवार, 16 नवंबरः ओम शांति ओम" अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत पाई है या नहीं यह तो कहना मुश्किल है लेकिन मनोज कुमार का दिल जरुर दुखा दिया है. फिल्म में 70 के दशक के इस सुपर स्टार की चेहरे को हाथ से ढ़ंकने वाली अदा की काफी हँसी उड़ाई गई है.
इसके अलावा फिल्म के एक सीन में एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा मनोज कुमार को पहचान नहीं पाने और उनकी पिटाई करने वाले दृश्य पर मनोज कुमार ने आपत्ति जताई है. इस दृश्य में मनोज कुमार उस सुरक्षा अधिकारी को अपनी पहचान के रूप में ड्राइविंग लायसेंस दिखाते हैं लेकिन उस फोटो में भी उनका चेहरा हाथों से ढँका रहता है.
कहा जाता है कि मनोज कुमार ने पिछले दिनों जब यह फिल्म देखी तो फिल्म में अपना यह हाल देखकर उन्हें शाहरुख और फरहा पर बेहद गुस्सा आया. अब वह दोनों पर मानहानि का दावा करने की तैयारी करने वाले हैं. लगता है शाहरुख और फरहा के लिए यह फिल्म शांति के बदले अशांति लाने वाली है.


Click it and Unblock the Notifications