..................... Manoj Kumar will today file a case against Shahrukh Khan and Eros company, मनोज कुमार आज करेंगे शाहरुख पर केस - Hindi Filmibeat

मनोज कुमार आज करेंगे शाहरुख पर केस

बॉलीवुड के देशप्रेमी एक्टर मनोज कुमार आज शाहरुख खान और इरोज कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। मनोज कुमार की शिकायत है कि शाहरुख खान और फराह खान ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम को जापान में बिना उनके सीन्स काटे रिलीज कर दी है। जबकि मनोज कुमार ने फिल्म के इंडिया में रिलीज होने के बाद शाहरुख खान को अपनी फिल्म में से उन सीन्स को हटाने को कहा था जिनमें शाहरुख खान और श्रेयस तलपड़े ने मिलकर मनोज कुमार की एक्टिगं का मजाक उड़ाया था। उस वक्त शाहरुख खान ने ओम शांति ओम फिल्म से सभी सीन्स डिलीट कर दिये थे लेकिन हाल ही में जब जापान में ओम शांति ओम रिलीज की गयी उस वक्त उसमें वो सारे सीन्स मौजूद थे।

मनोज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो इस बार शाहरुख खान को नहीं छोड़ेंगे पिछली बार भी उन्होंने शाहरुख खान को छोड़ दिया था लेकिन इस बार वो उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं। मनोज कुमार ने फैसला किया है कि आज यानी 1 अप्रैल को वो शाहरुख खान और इरोज कंपनी जिसने ये फिल्म बनाई है पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। मनोज कुमार ने पिछली बार जब ओम शांति ओम की रिलीज के बाद शाहरुख खान पर और कंपनी पर केस किया था तब यश चोपड़ा ने शाहरुख खान और फराह खान से यश चोपड़ा की मीटिंग कराकर दोनों के बीच सुलह कराई थी। कोर्ट ने भी शाहरुख खान को फैसला सु्नाते हुए कहा था कि वो अपनी फिल्म में से वो सभी सीन्स डिलीट कर दें। लेकिन इस बार मनोज कुमार किसी भी तरह की सुलह के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

Manoj Kumar and Shahrukh Khan

शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम साल 2008 में रिलीज हुई थी। उस वक्त मनोज कुमार ने शाहरुख खान को कहा था कि उन्हें अपनी फिल्म में से उन सीन्स को हटाना होगा जिनमें उन्होंने मनोज कुमार की एक्टिगं करते हुए उनका मजा़क उड़ाया है। शाहरुख खान ने खुद मनोज कुमार से मिलकर कहा था कि वो उन सभी सीन्स को हटा देंगे। लेकिन हाल ही में जब मनोज कुमार के रिश्तेदारों ने जापान में फिर से रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम देखी तो उन्हें वो सभी सीन्स फिल्म में दिखे जिनमें शाहरुख खान ने मनोज कुमार का मजाक उड़ाया है। मनोज कुमार ने ये जानने के बाद तुरंत ही ये फैसला कर लिया कि वो शाहरुख खान के खिलाफ इस बार तो केस करेंगे ही साथ ही इरोज कंपनी को भी नहीं छोड़ेंगे। मनोज कुमार का कहना है कि शाहरुख खान ने उनका अपमान तो किया ही है साथ ही उन्होंने कोर्ट की अवहेलना भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X