विदेश जाकर सेकेंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनती हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी, इस वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा

Manoj Bajpayee's wife buys second hand clothes from America: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अपनी खास पहचान बना चुके मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म भैया जी को लेकर लाइमलाइट में हैं।फिल्म तो रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म पर्दे पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। फिल्म का 5 दिनों का कलेक्शन काफी कम रहा है। बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी फिल्मी दुनिया के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे करते हैं वह बताते हैं कि सब्जी वालों से उन्हें डांट पड़ती है और उनकी पत्नी विदेश जाकर सेकेंड हैंड कपड़े खरीदती हैं।
सब्जीवालों से पड़ती है डांट
इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी खुलासा करते हैं कि जब भी वह सब्जी खरीदने जाते हैं उन्हें सब्जीवालों से डांट पड़ती है। वह जब भी सब्जी खरीदने जाते हैं तो वह मोल तोल करते हैं। कोई सोच सकता है कि मनोज बाजपेयी भी ऐसा करते होंगे। इस वजह से उन्हें सब्जी वाले डांट देते हैं। मेरे साथ मेरी पत्नी भी होती हैं जब भी मैं भाव लगता हूं तो वह शर्मिंदा फील करती हैं और ऐसे करती हैं जैसे की वह मुझे जानती ही नहीं। उसे रेट लगाना जरा भी पसंद नहीं है।
विदेश जाकर सेकेंड हैंड कपड़े खरीदती हैं पत्नी
इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी एक मजेदार बात बताते हैं। वह कहते हैं कि शबाना जब भी अमेरिका जाती हैं। वह थ्रिफ्ट स्टोर्स से ही शॉपिंग करती हैं। वह कहते हैं कि उनकी पत्नी को थ्रिफ्ट स्टोर से ही शॉपिंग करना पसंद है। यहां दूसरे के पहने हुए कपड़े बिकते हैं। वह विदेश जाते ही थ्रिफ्ट स्टोर ढूंढना शुरू कर देती हैं। इसके आगे मनोज बाजपेयी कहते हैं कि जिन कपड़ों में हम अधिक पहन लेते हैं या आगे नहीं पहनने होते हैं तो उन्हें हम अच्छे से पैक कर देते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग शहरों में भिजवा देते हैं जहां हमारे रिश्तेदार रहते हैं। वह उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों को बांट देते हैं, लेकिन हम कपड़ों को कभी फेंकते नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











