नीरज पांडेय की शॉर्ट फिल्म 'अाउच'..मनोज बाजपई की बेहतरीन एक्टिंग ने जीता दिल
नीरज पांडेय एक शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं जिसका नाम है 'आउच'। फिल्म में मनोज बाजपई लीड रोल में हैं।
मनोज बाजपई जब भी किसी फिल्म में काम करते हैं, ज़रूर ही उनका रोल काफी दिलचस्पी भरा होता है। या यूं कह लो कि वो हमेशा दर्शकों के लिए कोई न कोई सरप्राइज़ लेकर आते ही रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, नीरज पांडे पहली बार एक शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें मनोज बाजपई लीड रोल में हैं।

इस शॉर्ट फिल्म का नाम है 'आउच'। इस फिल्म में मनोज बाजपई के साथ पूर्व मिस इंडिया पूजा चोपड़ा किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 15 मिनट लंबी है।
ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें विनय और प्रिया का तीन साल का प्यार दिखाया गया है। इस फिल्म में आज के समय के रिलेशनशिप के कड़वे सच को बयां किया गया है।
इसमें आज की शादी शुदा जिंदगी में किए गए संघर्ष को भी बखूबी दिखाया गया है। मुंबई फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर किया गया।
इस फिल्म के बारे में नीरज ने बताया कि मैंने इस फिल्म को बिल्कुल आज के जमाने के हिसाब से बनाया है, जो काफी रोचक है। फिल्म में मनोज बाजपई और पूजा चोपड़ा ने किरदार निभाया है। दोनों ने इस अपने अपने किरदारों में जान डाल दी है। दोनों तारीफ के काफी काबिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications