..................... Manoj Bajpayee told that he and Shah Rukh Khan did not have enough money to afford cigarettes - Hindi Filmibeat

Manoj Bajpayee ने बताया, 'एक वक्त था जब शाहरुख के पास सिगरेट खरीदने के भी पैसे नहीं थे और अब...'

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee On Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मनोज बाजपेयी की पुरानी दोस्ती है, हालांकि आज उनकी राहें अलग हैं, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार है। हाल ही में गैलाट्टा प्लस के साथ अपने इंटरव्यू में, 'द फैमिली मैन' एक्टर ने बताया कि कैसे वे अकेले एक सिगरेट नहीं पी सकते थे क्योंकि वे इसे खरीदने में सक्षम नहीं थे।

अपने थिएटर ग्रुप के शाहरुख खान के साथ बिताए समय को याद करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "जब आप थिएटर ग्रुप में होते हैं, और कोई स्मोकिंग कर रहा होता है, तो वे कभी भी अकेले स्मोक नहीं करेंगे। कोई भी अकेले एक सिगरेट नहीं पीएगा क्योंकि कोई भी इसका खर्चा नहीं उठा सकता था। इसलिए अगर किसी के पास एक सिगरेट होती थी, तो उसे इसे चार लोगों के साथ शेयर करना पड़ता था।"

मनोज ने कहा कि भले ही आपके पास एक पूरी सिगरेट या एक पैकेट खरीदने के लिए पैसे हों, लेकिन फिर भी वो अकेले एक भी सिगरेट नहीं पी सकते थे, वे ऐसा नहीं कर सकते थे। क्योंकि और भी लोगों ने अतीत में उस व्यक्ति के साथ सिगरेट शेयर की है और अब इसे शेयर करने की उसकी बारी है।

आउटसाइडर होने के बावजूद शाहरुख खान सबसे सफल सुपरस्टार बन गए हैं, उनके स्टारडम की बराबरी आज कोई नहीं कर सकता और मनोज बाजपेयी उनके सफर के फैन हैं। "शाहरुख बैरी के साथ थे, मैं भी उसी समय बैरी के साथ था। उस रात वहां बहुत सारे दोस्त थे, मैं अब भी उनके संपर्क में हूं, अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, शाहरुख की जिंदगी हमसे अलग हो गई है।"

Read more about: shah rukh khan manoj bajpayee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X