'मैं एक्टर हूं, स्टार तो शाहरुख-सलमान हैं'.. जानें क्यों मनोज बाजपेयी ने कहा ऐसा?

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee on stardom: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' रिलीज के लिए तैयार है। पूरी तरह से इस पारिवारिक फिल्म में मनोज बायपेयी के साथ शर्मिला टैगोर भी लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी इन दिनों 'गुलमोहर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से स्टारडम से जुड़ा सवाल किया गया जिसका उन्होंने बेहद मजेदार जवाब दिया।

दरअसल मनोज बाजपेयी से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि अब वो स्टार बन गए हैं? इस पर मनोज बाजपेयी ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो स्टार नहीं है बल्कि एक अभिनेता है। मनोज बाजपेयी ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की।

उन्होंने कहा- स्टार पता है क्या होता है? स्टार बच्चन साहब हैं। 80 वर्ष की उम्र में भी लोग उनकी झलक के लिए घंटो उनके बंगले के बाहर खड़े रहते हैं। सलमान को देखो, उनके घर के बाहर इतनी भीड़ उमड़ती है कि लाठी चार्ज करने की नौबत आ जाती है। शाहरुख को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। ये स्टारडम होता है।

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा- हम लोग क्या हैं? दर्शक हमें इज्जत देते हैं। मिलते हैं तो कहते हैं- आप बहुत अच्छा काम करते हैं, हम आपकी हर फिल्म देखते हैं। वहीं, शाहरुख-सलमान की बात होती है तो लोग चिल्लाने लगते हैं। मैं एक्टर हूं...स्टार तो शाहरुख-सलमान हैं। मैं जनता का ही हिस्सा हूं और यहीं से निकला हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X