Shahrukh Khan के संघर्ष और सक्सेस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन दिल छू जाएगा, बताया क्यों है दिल में सम्मान!

Manoj Bajpayee on Shahrukh Khan: शाहरुख खान से सुपरस्टार बनने के सफर से करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलता है। फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से आकर, हर तरह के संघर्षों को पार करते हुए अभिनेता ने अपना जो मुकाम बनाया है, उसे दुनिया जानती है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो शाहरुख का कितना सम्मान करते हैं।
मनोज बाजपेयी ने शाहरुख को मुश्किलों से बाहर निकलते हुए और खुद को साबित करते हुए देखा है। मनोज ने इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख ने न सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई बल्कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी रीक्रिएट किया।
शाहरुख और मैंने डेढ़ साल साथ काम किया था
मनोज बाजपेयी ने कहा, "अब मैं और शाहरुख ज्यादा नहीं मिल पाते हैं, हमारी दुनिया अलग है। मैंने अपनी दुनिया बनाई, उसने अपनी। हमारी ज्यादा मुलाकात होती नहीं है। जब हम 19-20 साल के थे, हमने डेढ़ साल तक साथ में काम किया था। वो जान पहचान है और इज्जत है एक दूसरे के लिए।"
26 की उम्र में उसकी दुनिया उजड़ गई थी
उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत खुशी होती है जब शाहरुख को उस मुकाम पर देखता हूं। जिस तरह की दुनिया उसने खुद के लिए बनाई है। एक ऐसा व्यक्ति जिसका 26 साल की उम्र में पूरा परिवार उजड़ चुका था, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी नई दुनिया खड़ी की। अपना परिवार बनाया, अपने लिए इतना बड़ा नाम, इज्जत कमाया। मैं इसीलिए शाहरुख का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं उसके आस पास सारे दोस्तों में था, जिसने देखा था उसके साथ ये सब होते हुए। मेरे लिए कभी शाहरुख के लिए कोई कड़वाहट नहीं हो सकती।"
बता दें, मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान फिल्म वीर-ज़ारा में साथ दिखे थे। थियेटर के दिनों में दोनों ने साथ में काफी काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications