First LOOK: 18 साल बाद.. साथ आए दो दमदार स्टार.. 6 अप्रैल को फिल्म रिलीज
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स भले ही सुपरस्टार का तमगा हासिल नहीं कर पाए.. लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से हमेशा फैंस के दिल में जगह बनाए रहे। ऐसे ही दो दमदार नाम- मनोज बाजपेयी और तब्बू एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म 'मिसिंग' से। मनोज बाजपेयी, तब्बू और अनु कपूर स्टारर इस फिल्म का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है।
18 साल बाद.. साथ आए दो दमदार स्टार.. 6 अप्रैल को फिल्म रिलीज
फिल्म का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर कर रहे हैं। जबकि निर्माता नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। खास बात है कि फिल्म सिर्फ दो हफ्ते बाद ही रिलीज हो रही है.. जी हां, 6 अप्रैल 2018 को।

मनोज बाजपेयी और तब्बू लगभग 18 सालों के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इन्होंने 2000 में आई फिल्म दिल पे मत ले यार और घात में साथ काम किया था। दर्शकों ने इनकी जोड़ी काफी पसंद भी की थी।
मनोज बाजपेयी इस फिल्म से बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। लिहाजा, फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि यह कमर्शियल हिट भी हो। तब्बू मेरी पुरानी दोस्त हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। हम फिल्म के सही रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











