लॉकडाउन में फंसे मनोज बाजपेयी की हुई जांच, कोरोना का खौफ !
एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वह उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। वह एक वेब सीरीज की शूटिंग के साथ को स्टार दीपक डोबरियाल संग उत्तराखंड में ही हैं। इस बीच कोरोना के खतरे को देखते हुए डॉक्टर की टीम ने मनोज बाजपेयी का स्वास्थ्य चेकअप किया। एहतियात के तौर पर मनोज बाजपेयी की टीम का ये टेस्ट करवाया गया है।
आज तक की खबर के मुताबिक नैनीताल के रामगढ़ में मनोज बाजपेयी व टीम का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मनोज बाजपेयी पिछले एक महीने से यही फंस हुए हैं। यही वह अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी लगातार एक्टिव हैं और फैंस व सितारों को रिप्लाई कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications