'मैं अमीर नहीं हूं लेकिन...' पापाराजी को बोले मनोज बाजपेयी, पहली बार पत्नी-बेटी संग हुए स्पॉट

मनोज बाजपेयी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। शायद ही कभी वो फैमिली के साथ स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन, पिछले दिनों पहली बार मनोज बायपेयी को अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही पापाराजी भी उनकी तस्वीरें और वीडियोज लेने लगे। मनोज बाजपेयी जल्दबाजी में फ्लाइट के लिए जा रहे थे लेकिन, इस बीच पापाराजी ने उन्हें घेर लिया।
पापाराजी ने घेरकर ना सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि उनकी एक्टिंग की तारीफ भी करने लगे। एक्टर ने फोटोग्राफर्स का प्यार देखकर उन्हें थैंक्स बोला। साथ ही पापाराजी ने मनोज बाजपेयी को बताया कि, नए साल के मौके पर कई सेलिब्रिटीज बाहर जा रहे हैं इसलिए एयरपोर्ट पर स्पॉट भी हो रहे हैं।
जो अमीर नहीं हैं...
एक पापाराजी फोटोग्राफर ने कहा- 'सर, छुट्टियां शुरू हो गई हैं। यहां से सभी अमीर लोग घूमने जा रहे हैं।' यह सुनकर मनोज बाजपेयी ने मुस्कुरा कर कहा- 'हमारे जैसे लोग जो अमीर नहीं हैं, वे भी जाते हैं।' वहीं, कई लोगों ने वहां मनोज बाजपेयी के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई।
पत्नी शबाना रजा और अवा आई नजर
मनोज बाजपेयी के साथ उनकी पत्नी शबाना रजा और बेटी अवा भी नजर आईं। वहीं, मनोज बाजपेयी के फैंस 'द फैमिली मैन' के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। 'द फैमिली मैन' में शानदार एक्टिंग के लिए मनोज बाजपेयी की काफी तारीफ हुई थी। इस सीरीज के लिए उन्होंने भारी भरकम रकम भी चार्ज की थी।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी हाल ही में 'डायल 100' में नजर आए थे। इसके अलावा भी मनोज बाजपेयी कई प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द फैमिली मैन' और 'सत्या' समेत कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











