'मैं प्राउड हिंदू...शबाना प्राउड मुस्लिम' इंटर रिलीजन शादी पर मनोज बाजपेयी ने दिया ऐसा जवाब, वायरल हुआ बयान

Manoj Bajpayee on his wedding: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता में गिने जाते हैं। एक्टिंग की वजह से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वहीं, मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों जब वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।
मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा खुद भी अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन अब वो फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बुधवार को एक इवेंट में मनोज बाजपेयी ने पहली बार अपनी इंटर रिलीजन शादी पर खुल कर बात की। मनोज बाजपेयी ने पत्रकार बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बेबाक अंदाज में बात की। बता दें कि, मनोज बाजपेयी हिंदु ब्राह्मण परिवार से हैं और शबाना मुस्लिम परिवार से हैं।
मनोज बाजपेयी ने कहा- 'शबाना के साथ मेरी साथ किसी भी धर्म से काफी बड़ी है। हम आपस में काफी कुछ शेयर करते हैं, सिवाय उन चीजों के जो अनकही और जरूरी नहीं हो। मैं ब्राह्मण परिवार से से आता हूं, वहीं शबाना के साथ उनके परिवार की विशेषताएं जुड़े हैं। लेकिन मेरे परिवार में से किसी को भी इस बात से कोई दिक्कत नहीं है।मेरे परिवार के किसी सदस्य ने कभी इसका विरोध नहीं किया..कभी नहीं, आज तक नहीं'। मैं प्राउड हिंदू और वो प्राउड मुस्लिम, ऐसे मुद्दों को लेकर हमारे बीच कभी कोई चर्चा होती ही नहीं हुई है और न होगी।'
साथ ही आगे मनोज बाजपेयी ने कहा- 'अगर कोई भी मेरी पत्नी शबाना रजा (Shabana Raza) के धर्म को लेकर मुझसे बात करेगा तो मैं इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगा। उनको मालूम होना चाहिए इस विषय पर मैं चुप नहीं बैठ सकता और उनको बहुत कुछ सुनने को मिलेगा। हालांकि मेरे मुंह के सामने किसी की हिम्मत नहीं ऐसा कुछ बोलने की।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसमें उनकी एक्टिंग की हमेशा की तरह जमकर तारीफ हुई। अब फैंस बेसब्री से मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications