'मेरी मां मरना चाहती थीं, वो बहन से जहर मांगती थीं', मनोज बाजपेयी ने कारण बताते हुए किया खुलासा

manoj bajpayee

Manoj Bajpayee Mother Wanted to Die- मनोज बाजपेयी किसी ना किसी फिल्म या वेब सीरीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म जोराम से उन्होने एक बड़ा धमाका किया था। लेकिन इस वक्त मनोज बाजपेयी का एक खुलासा काफी तेजी से चर्चा में हैं।

उन्होने बताया है कि एक वक्त था जब उनकी मां आत्महत्या करना चाहती थीँ। जूम से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने बताया कि, "मैंने इसे अपने परिवार में देखा है। मेरे पिता के पास आवाज नहीं थी। हम छह बच्चे हैं और अगर आप मेरे किसी भी भाई-बहन से पूछेंगे तो वे भी यही कहेंगे।

मेरी मां अल्फ़ा फीमेल थीं। अपने अंतिम दिनों में भी वह बहुत स्वतंत्र थीं। उन्हे किसी पर निर्भर रहना बिल्कुल पसंद नहीं था। वह मेरी बहन से उसे जहर देने के लिए कह रही थी ताकि वह मर जाए क्योंकि उसे इस बात से नफरत थी कि वह अपने बच्चों पर निर्भर थी।

तो, मैं उस परिवार से हूं। मैं उस कंडीशनिंग के साथ बड़ा हुआ हूं।'' गौरतलब है कि अभिनेता की मां का नाम गीता देवी था। साल 2022 में उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।

मनोज बाजपेयी ने जैसे ही ये राज खोला लोग हैरान हैं। इसके पहले शायद ही किसी को पता था कि उनके घर में इस तरह के हालात भी थे। वर्कफ्रंट पर मनोज लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। फिल्म जोराम इस महीने की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी और इसमें मनोज ने एक "आवाजहीन" व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।

उनका अभिनय तो वैसे भी लोगों को पसंद रहा है। अक्सर देखा जाता है कि वो चैलेंजिंग रोल निभाते हैं। चाहे वो किसी फिल्म की बात हो या फिर किसी वेब सीरीज की। काफी जल्दी वो कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैँ।

Read more about: manoj bajpayee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X