Manoj Bajpayee ऐसे रोल्स मिलने से हुए तंग, बोलें- 'डायरेक्टर्स जान-बूझकर मुझे किरदार देते हैं ताकि मैं...'

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee Cast: मनोज बाजपेयी ने समय के साथ खुद को सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक साबित किया है। ओटीटी प्लैटफॉर्म का बूम और 'द फैमिली मैन' की सफलता के साथ, वह जनता के बीच भी लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन मनोज बाजपेयी को एक चीज से गिला-शिकवा है, वो मानते हैं कि वह भी स्टीरियोटाइपिंग के शिकार हैं।

Manoj Bajpayee के रोल

बॉम्बे टाइम्स के साथ हाल ही में बातचीत में, नेशनल अवॉर्ड विनर ने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें ज्यादातर 'मिडल क्लास और लोअर मिडल क्लास की कहानियों' के किरदारों में कास्ट किया जाता है और कभी भी अमीर इंसान के किरदार में नहीं दिखाया जाता। उन्होंने कहा, 'गुलमोहर (2023) से पहले एकमात्र फिल्म, जिसमें मैंने एक अमीर आदमी की भूमिका निभाई थी, वह थी जुबैदा (2001)।

चुनिंदा फिल्मों में मिले हाई क्लास रोल

एक्टर ने कहा- "श्याम बेनेगल वही थे, जिन्हें लगा कि असली महाराजा ग्रीक देवता नहीं थे। वे सामान्य दिखते थे। वीर-जारा (2004) में, मैंने पाकिस्तान के एक राजनेता की भूमिका निभाई। इसमें मेरे दो सीन थे, लेकिन यशजी (चोपड़ा) अड़े थे कि मैं इसे करूं। उन्होंने पिंजर (2003) देखने के बाद मुझे कास्ट किया।"

मनोज ने कहा-"इन फिल्ममेकर्स (श्याम बेनेगल और यश चोपड़ा)के पास वह नजर थी, जो जीवन को करीब से देखने से उपजी है। बाकी लोगों को मुझे अमीर दिखाने में दिक्कत होती है। मैंने जो रोल निभाए, वे ज्यादातर मिडल और लोवर मिडल क्लास की कहानियों पर आधारित थीं। मुझे कभी भी ऊंचे समाज के रोल के लिए नहीं चुना गया। कोई भी डायरेक्टर मुझे एक अमीर आदमी के रूप में नहीं देख सकता, सिवाय उन दो दिग्गजों के जिनका मैंने जिक्र किया है। यह स्टीरियोटाइपिंग मौजूद है।"

Manoj Bajpayee की आने वाली फिल्में

मनोज बाजपेयी ने अब तक तीन फिल्मों - 'द फैबल', 'साइलेंस 2' और 'भैया जी' - के साथ-साथ नेटफ्लिक्स शो 'किलर सूप' के साथ एक शानदार साल बिताया है। एक्टर अपने लोकप्रिय प्राइम वीडियो शो, 'द फैमिली मैन' के अगले सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: manoj bajpayee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X