मां के निधन के बाद छलका Manoj Bajpayee का दर्द, अब सामने आया ये इमोशनल पोस्ट

manoj bajpayee

कुछ दिनों पहले अभिनेता मनोज बाजपेयी के घर में दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब उनकी मां गीता देवी के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी स्टार्स के पोस्ट सामने आए थे और सभी मनोज बाजपेयी को सांत्वना दे रहे थे। अभिनेता की मां ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और अब मनोज बाजपेयी ने उनको याद किया है। जी हां, मनोज बाजपेयी ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया ये तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता ने अपनी मां एक आयरन लेडी कहा है और उनको लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

उन्होने लिखा, "मेरी मां, एक आयरन लेडी, जी हां, उनको मैं यही कहता हूं! वो 6 बच्चों की मां और एक किसान की पत्नी थीं। उन्होने हमेशा अपने परिवार की बुराई से रक्षा की। इस दुनिया में उन्होने अपने खुद के सपनो को बच्चों के लिए सैक्रिफाइस कर दिया। उन्होने बच्चों की हर जरूर को पूरा करने के लिए हर कोशिश की। काश मैं उस समय में फिर से वापिस जा पाता और अपनी मां को देख पाता!"

अभिनेता ने इसके अलावा भी काफी कुछ लिखा है जो कि खबरों का हिस्सा है। मनोज बाजपेयी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं और ऐसा कहा जाता है कि वो फिल्मों को लेकर हमेशा गंभीरता दिखाते हैं।

वर्कफ्रंट पर मनोज बाजपेयी आने वाले साल में कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं और कई वेब सीरीज भी उनका इंतजार कर रही हैं। इसके पहले उन्होने द फैमिली मैन को लेकर धमाका किया था।

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं और कई ऐसी किरदार उनके नाम हैं जिनको हमेशा याद रखा जाएगा। लगभग सभी दिग्गजों के साथ अभिनेता ने स्क्रीन साझा की है। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X