पिता के बाद अब Manoj Bajpayee के सिर से उठा मां का साया, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अभिनेता मनोज बाजपेयी के लिए आज का दिन काफी दुखद है क्योंकि उनके घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल उनकी मां 80 साल की उम्र में उनको छोड़कर हमेशा के लिए चली गई हैं। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी के निधन की खबर सामने आते ही उनके परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर है। हालिया खबरों से जानकारी मिली है कि अभिनेता की मां ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे अंतिम सांस ली।
हालांकि इसको लेकर पक्की जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका निधन किस वजह से हुआ है। 80 साल की उम्र की गीता देवी बीते कुछ सप्ताह से ठीन नहीं चल रहीं थीं और उनका इलाज लगातार हो रहा है।
अभिनेता की मां का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होने अंतिम सांस ली। मनोज तिवारी काफी दुखी हैं और उन्हे फैंस सोशल मीडिया पर सांत्वना दे रहे हैं। हालांकि उनका दुख काफी बड़ा है।
मनोज तिवारी का दुख इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कुछ समय पहले उन्होने अपने पिता को खोया था। इसके मां का यूं चले जाना काफी बुरा है। हालांकि अभी तक अभिनेता का रिएक्शन इसको लेकर सामने नहीं आया है।
मनोज तिवारी अक्सर अपनी मां के साथ समय बिताया करते थे और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पड़ी हैं। वो उनके काफी करीब थे। अभिनेता ने खुद खुलासा किया था कि वो समय मिलते ही अपने गांव जाते हैं और उनको घर में परिवार के बीच समय बिताना काफी अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











