Manoj Bajpayee की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ने दी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, पहले ही दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को क्रिटिक्स और फैंस से बेहिसाब तारीफ मिली है। इसे मनोज बाजपेयी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है, वहीं साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म भी बताई जा रही है।
फिल्म ने तोड़ा सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड
बता दें, फिल्म ने अपने लॉन्च डे पर सारे रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। Zee5 पर पिछले एक साल में सभी भाषाओं में डायरेक्ट टू डिजिटल ओरिजिनल में इसे सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
विनोद भानुशाली, ज़ी स्टूडियो और सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्मित,'सिर्फ एक बंदा काफी है' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी वकील PC सोलंकी का किरदार निभा हैं। यह एक सामान्य व्यक्ति की कहानी है - एक उच्च न्यायालय वकील जिसने अकेले ही देश के सबसे बड़े पूजनीय व्यक्ति के खिलाफ एक असाधारण केस लड़ा और सफलतापूर्वक उन्हें POCSO अधिनियम के तहत नाबालिग से बलात्कार के लिए उस पर मुकदमा चलाया गया।
मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी
फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर शानदार अदाकारी दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "यह बेहद अद्भुत बात है कि कुछ वर्षों की कड़ी मेहनत, अनगिनत रिहर्सल और शूटिंग का नतीजा अब देखने मिल रहा है। निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की और सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ और आद्रीजा सिन्हा जैसे कलाकारों के साथ फिल्म का जश्न मनाया जा रहा है।"
बतौर निर्माता विनोद भानुशाली ने यह साबित किया है कि फिल्म को दर्शकों के बीच सफल बनाने के लिए.. सिर्फ एक कहानी काफी है। वीकडेज के दिनों में फिल्म को जिस तरह के व्यूज मिले हैं वह साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह दर्शाता है कि आज के समय में हमारे दर्शक एक अच्छी और सम्मोहक कहानी को देखना पसंद करते हैं, चाहे वह किसी भी भाषा में हो।


Click it and Unblock the Notifications












