Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फंसी विवादों में, मेकर्स को मिला लीगल नोटिस

Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस ट्रेलर देखकर काफी खुश है और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है क्योंकि फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया है।
दरअसल ट्रेलर को देखने के बाद आसाराम बापू ने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से, फिल्म के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया और अदालतों से फिल्म के प्रचार और रिलीज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के लिए कहा।
फिल्म के ट्रेलर से साफ होता है कि यह एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। वहीं, इसमें गॉडमैन के रूप में दिखाए जाने वाले शख्स को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वह कोई और नहीं बल्कि आसाराम बापू हैं।
मनोज बाजपेयी का किरदार जो कि पीसी सोलंकी का है, इसी नाम के वकील ने आसाराम बापू के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ा था और उन्हें जेल पहुंचाया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से फिल्म के निर्माताओं पर केस दायर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम बापू के वकीलों ने कहा कि, फिल्म उनके मुवक्किल के प्रति अत्यधिक आपत्तिजनक और मानहानिकारक है और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती है। इतना ही नहीं यह उनके भक्तों और अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।
अब इस पर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रोड्यूसर आसिफ शेख ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात साफ की है। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए प्रैक्टिकल प्रोडक्शंस के निर्माता आसिफ शेख ने आसाराम से कानूनी नोटिस प्राप्त करने की पुष्टि की है।
शेख ने कहा, 'हां, हमें नोटिस मिल गया है और हमारे वकील अगला कदम तय करेंगे।' शेख ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमने पीसी सोलंकी पर एक बायोपिक बनाई है और मैंने इस फिल्म को बनाने के लिए उनसे अधिकार खरीदे थे। अब, अगर कोई कह रहा है कि फिल्म उन पर आधारित है, तो वे जो भी सोच सकते हैं और हम उसे रोक नहीं सकते। केवल फिल्म ही सच बता पाएगी, जब वह सामने आएगी।' खैर फिल्म को लेकर फैंस रिलीज का इंतजार कर रह हैं।


Click it and Unblock the Notifications












