..................... Manoj Bajpayee ने पिछले 14 सालों में नहीं खाया है रात का खाना, बताई इसके पीछे की खास वजह! Manoj Bajpayee reveals that he has not had dinner in last 13-14 years, know why - Hindi Filmibeat

Manoj Bajpayee ने पिछले 14 सालों में नहीं खाया है रात का खाना, बताई इसके पीछे की खास वजह!

manoj-bajpayee-reveals-that-he-has-not-had-dinner-in-last-13-14-years-know-why

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड सेलेब्स अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी सजग और सतर्क रहते हैं। व्यस्तता से भरी इस करियर में सभी की अपनी एक अलग रूटीन है, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है। हाल ही में दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपनी फिटनेस रूटीन को लेकर बड़ा खुलासा किया।

मनोज बाजपेयी ने बताया है कि उन्होंने पिछले 13-14 सालों से रात का खाना यानि की डिनर नहीं खाया है। हाल ही में एक बातचीत में, फैमिली मैन अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए अपने दैनिक खानपान से रात का खाना छोड़ दिया है और ये निर्णय बेहतर के लिए लिया गया है। इस मामले में उन्होंने अपने दादाजी से प्रेरणा ली।

डेली रूटीन से हटाया डिनर

अभिनेता ने कहा, "13-14 साल हो गए। मुझे एहसास हुआ कि यार की मेरे दादाजी बहुत दुबले पतले थे ... और बहुत ही फिट रहते हैं हमेशा। तो मैंने सोचा कि वह जो खाते था, वही मैं भी फॉलो करता हूं। फिर जब मैंने वो शुरु किया तो मेरा वजन कंट्रोल होना शुरू हो गया। मैं काफी एनर्जेटिक और हेल्दी भी फील करता हूं। फिर यही समय था जब मैंने फैसला किया कि मैं इसी पर कायम रहूंगा। फिर उसमे बदलाव करते हुए मैंने व्रत करना शुरु किया, कभी 12 घंटे का, 14 घंटे का। रात का डिनर मैंने धीरे धीरे हटाना शुरू किया... लंच के बाद किचन में काम नहीं होता है। डिनर तभी बनता है जब हमारी बेटी हॉस्टल से वापस आती है।"

भूख मिटाने के लिए पीते थे पानी

मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि शुरुआत में इस रूटीन को मेंटेन करना काफी मुश्किल था। इसलिए, वह अपनी भूख मिटाने के लिए ढेर सारा पानी पीते थे और कुछ बिस्कुट खाते थे। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस जीवनशैली का पालन करने से भी बहुत प्रभावी परिणाम मिलते हैं और शरीर कई बीमारियों और मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और दिल से संबंधित बीमारियों से दूर रहता है।

Read more about: manoj bajpayee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X