..................... Manoj Bajpayee reveals it was Shahrukh Khan who took him to a discotheque for the first time. मनोज बाजपेयी को पहली बार ये सुपरस्टार लेकर गए थे डिस्को, चप्पल पहने थे तो किया था जूतों का इंतजाम । - Hindi Filmibeat

मनोज बाजपेयी को पहली बार ये सुपरस्टार लेकर गए थे डिस्को, किया था जूतों का इंतजाम

Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' रिलीज के लिए तैयार है। पूरी तरह से इस पारिवारिक फिल्म में मनोज बायपेयी के साथ शर्मिला टैगोर भी लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी इन दिनों 'गुलमोहर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कई मजेदार खुलासा किया।

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि, वो शाहरुख थे जो पहली बार उन्हें डिस्को लेकर गए थे। बिहार के एक गांव में जन्म लेने वाले मनोज बाजपेयी को पहचान 1998 में राम गोपाल वर्मा की सत्या से मिली थी। पहली बार डिस्को जाने की यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि, उस डिस्को में शायद वो ही सबसे गरीब शख्स थे। Currly Tales से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा- 'कई सालों पहले दिल्ली में एक नाइट क्लब घुंघरु थी। मैंने चप्पल पहन रखी थी। किसी तरह जूतों का इंतजाम किया गया। फिर मैं अंदर गया।'

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा- 'मैं पहली बार अंदर गया था और उस लाइफ को देखा और जाना कि नाइट क्लब क्या होता है। सभी लोग डांस कर रहे थे और मैं कोने में खड़ा होकर वाइन पी रहा था।' उन्होंने पिछले साल भी एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पहली बार डिस्को जाने के अनुभव के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि शाहरुख खान, बेनी और रामा उन्हें पहली बार डिस्को लेकर गए थे।

मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए शर्मिला टैगोर 11 सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। 'गुलमोहर' एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है, जो 3 मार्च, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सिने प्रेमियों को मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X