"ऋतिक रोशन को देखकर मैंने डांस का ख्वाब ही छोड़ दिया", दमदार अभिनेता ने बताया मजेदार किस्सा

Manoj Bajpayee: अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में खुलासा किया था वो एक प्रशिक्षित डांसर भी हैं। जी हां, अपनी आगामी फिल्म 'गुलमोहर' के प्रमोशन के दौरान, अपने थियेटर के दिनों को याद करते हुए, मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं, लेकिन डांसर बनने का सपना तब छोड़ दिया, जब उन्होंने ऋतिक रोशन को देखा।
मनोज की फिल्म सत्या 1998 में आई थी, जबकि ऋतिक ने 2000 में कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था। ऋतिक का परफॉर्मेंस देखकर मनोज बाजपेयी ने अपने डांसिंग के ख्वाब को छोड़ दिया था।
मैं छऊ डांस में ट्रेंड हूं
मनोज बाजपेयी ने कहा, "चूंकि मैं थिएटर से हूं, इसलिए सबसे पहली शर्त हुआ करती थी कि एक कलाकार को गाना आना आना चाहिए। मैं नाचता भी था। मैंने डांस की ट्रेनिंग ली है। मैं छऊ डांस में ट्रेंड हूं, लेकिन जब ऋतिक रोशन आया और मैंने उसे डांस करते देखा तो मैंने सोचा आज से डासिंग का ख्वाब बंद.. क्योंकि अब ऐसा डांस तो मैं कभी नहीं सीख सकता.."
आने वाली फिल्म
बहरहाल, मनोज बाजपेयी भले ही अपनी डांसिंग की वजह से नहीं चर्चित हों, लेकिन अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो मनोज बाजपेयी फिल्म गुलमोहर में नजर आने वाले हैं। राहुल वी. चितेला द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर हैं। यह 3 मार्च 2023 को सीधे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications