Manoj Bajpayee ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, 'वो स्टार बनना चाहता था, लेकिन बॉलीवुड की राजनीति को..'

Manoj Bajpayee remembers Sushant Singh Rajput: मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'सोनचिरैया' में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म पर बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को खोने के बारे में बात की।
मनोज बाजपेयी ने साफ तौर पर कहा कि नेपोटिज्म हमेशा फिल्म उद्योग और हर जगह मौजूद रहा है। उन्होंने बाहरी लोगों को भी आगाह किया कि वे इसे दिल से न लें और अपनी एनर्जी को अपने काम को बेहतर बनाने में लगाएं। सुशांत बॉलीवुड की राजनीति को समझ नहीं पाया।
सुशांत इंडस्ट्री की राजनीति समझ नहीं पाया
मनोज ने कहा, ''सोनचिरैया की शूटिंग के वक्त हम काफी क्लोज हो गए थे। वो मेरा काफी सम्मान करता था। मैं सेट पर मटन बनाता था, वो बड़े चाव से उसे खाने आता था। मुझे नहीं पता था कि वो कभी ऐसा कदम उठा लेगा। वो अक्सर चुनौतियों के बारे में मुझसे बातें किया करता था। वो स्टार बनना चाहता था, लेकिन इंडस्ट्री की राजनीति को समझ नहीं पाया।"
मैं मोटी चमड़ी वाला इंसान हूं
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, "इंडस्ट्री में राजनीति हमेशा होता है लेकिन जैसे-जैसे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं यह और भी गंदा होता जाता है। मुझे कभी कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि मैं जिद्दी और मोटी चमड़ी वाला था। वह नहीं था और इस तरह दबाव का मैनेज नहीं कर सका। उसने मुझसे इन चीजों के बारे में बात की थी क्योंकि इससे वह प्रभावित हुआ था।"
जो फिल्में मैंने की, वो स्टारकिड नहीं कर सकता
नेपोटिज्म से प्रभावित नहीं होने को लेकर अभिनेता ने कहा, "मैं इससे कभी प्रभावित नहीं हुआ, क्योंकि मैंने जो फिल्में कीं, वो एक स्टारकिड नहीं कर सकता था। ये फिल्में मैं नहीं करता तो नवाजुद्दीन करता, इरफान करता या फिर के के मेनन करता। ये कोई कमर्शियल फिल्में नहीं थीं, कोई भी उन फिल्मों पर पैसा नहीं लगाता। आप बार-बार नेपोटिज्म के नाम पर बहानेबाजी नहीं कर सकते। अगर आप एक अच्छे एक्टर हैं, तो थिएटर करिए। आपके अंदर टैलेंट होगा तो स्ट्रीट पर परफॉर्म करके भी आप पैसा कमा सकते हैं। अगर आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं तो आपको पॉलिटिक्स से फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन स्टार बनना चाहते हैं, तो वहां बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन है।"


Click it and Unblock the Notifications
