ऋतिक रोशन की डेब्यू वेब सीरीज में काम करने से मनोज बाजपेयी ने किया इंकार? ये है कारण!
इस समय देखा जा रहा है कि लगभग सारे सितारे फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं और यही कारण है कि एक के बाद कई स्टार्स वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। ऐसे में कुछ समय से लगातार सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर चर्चा थी कि वो एक वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगे और अपना दमदार डेब्यू करेंगे। इसके अलावा इस सीरीज में उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आने वाले थे जो कि अपने फैमिली मैन 2 को लेकर चर्चा में हैं।
अब जो खबर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि मनोज बाजपेयी ने इस वेब सीरीज से किनारा कर लिया है। अब मनोज बाजपेयी ऋतिक रोशन के साथ नजर नहीं आने वाले हैं। इसको लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं लेकिन माना जा रहा है कि..

सुपरस्टार की सीरीज छोड़ने के पीछे कोई बड़ा कारण है। पता चला है कि कोरोना काल के कारण ये सीरीज लगातार टल रही है और मनोज बाजपेयी के पास आगे की डेट्स नहीं हैं।

डेब्यू सीरीज
यही कारण है कि वो ऋतिक रोशन की इस डेब्यू सीरीज से खुद ही बाहर हो गए हैं। इस सीरीज की बात करें तो यह 'द नाइट मैनेजर' का ऑफिशियल इंडियन रीमेक होगी जिसको लेकर काफी समय से चर्चा है।

साइन किया था
इस धमाकेदार रीमेक के लिए ऋतिक रोशन को डिज्नी+ हॉटस्टार ने कुछ समय पहले साइन किया था।

मनोज बाजपेयी की जगह कौन?
लेकिन अब मनोज बाजपेयी की जगह कौन सा सितारा ऋतिक रोशन के साथ नजर आता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

द फैमिली मैन सीजन 2
मनोज बाजपेयी इस समय द फैमिली मैन सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं जो कि 4 जून को रिलीज हो रहा है।

कृष 4
बात करें ऋतिक रोशन की तो काफी जल्दी वो कृष 4 का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी
कुछ समय पहले पहले पता चला था कि इस फिल्म की कहानी पर निर्माता निर्देशक राकेश रोशन काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications