कानपुर वाले विकास दुबे का किरदार निभाएंगे मनोज बाजपेई? फैन के सवाल पर एक्टर ने दिया ये जवाब!
हाल ही में कानपुर के बिकरू गांव में एक दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और इसके बाद से लगातार उसके जीवन पर फिल्म बनने की बात चल रही है। गौरतलब है कि इस बात को लेकर लगातार कई फेक खबरों चल रही हैं और इस रोल के लिए सबसे पहला नाम अभिनेता मनोज बाजपेई का सामने आया था और कई खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं थीं। विकास दुबे ने इस हत्याकांक से सबको हिला डाला था।
हालांकि मनोज बाजपेई ने इस बात को को सिरे से पहले ही नकार दिया था लेकिन एक बार फिर से इस पर उन्होने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने पेपर की एक कटिंग पोस्ट करते हुए मनोज बाजपेई से ये सवाल पूछा था कि क्या ये बात सही है? इस पेपर में लिखा हुआ था कि मनोज बाजपेई.. विकास दुबे का किरदार एक फिल्म में निभाएंगे। इस बात जवाब देते हुए अभिनेता ने लिखा है कि.. ये अफवाह है, खबर झूठी है।
सुशांत सिंह सुसाइड केस में सुब्रमण्यम स्वामी की पहल- बिहार के सीएम नितीश कुमार से की बात


Click it and Unblock the Notifications











