First LOOK: मनोज बाजपेयी की पहली फिल्म कुछ ऐसी होगी
[बॉलीवुड न्यूज] यदि ऐसा कहा जाए कि आजकल बॉलीवुड सितारों को प्रोडक्शन के किसी कीड़े ने काट लिया है, तो कहना गलत नहीं होगा। बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बाद ताजा ताजा इस लिस्ट को ज्वॉइन किया है एक्टर मनोज वाजपेयी ने।
खबरों की मानें तो मनोज एक रोमांचक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उनकी को-स्टार होगीं तब्बू। तब्बू और मनोज बाजपेयी ने अब तक दो फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ही अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
प्रोडक्शन शुरू करने की बात पर मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मेरे ख्याल से 20 वर्षो तक फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद मेरे लिए फिल्म बनाना एक सहज सिलसिला है।'
''मैं सलमान खान के लिए कुछ भी करूंगी''
वहीं, फिल्म से बारे में पूछने पर उन्होंनें ज्यादा चर्चा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि, मैं अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, क्योंकि यह एक रोमांचपूर्ण फिल्म है। फिल्म के बारे में ज्यादा बताने का मतलब कहानी का खुलासा करना होगा। आपको फिल्म देखनी होगी।
मनोज के फिल्म प्रोडक्शन बैनर का नाम मनोज बाजपेयी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड है। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है। वहीं, फिल्म का निर्देशन करेंगे मुकुल अभयंकर।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












