सुशांत की मौत पर गुस्साए फैंस पर मनोज बाजपेयी, "फिल्में हिट करवाए तो सही, लेकिन सवाल करें तो गलत?"
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके को-स्टार व दोस्त खासा दुखी हैं। ऐसे ही "सोन चिड़िया" में सुशांत के साथ काम करने वाले मनोज बाजपेयी भी खासा निराश हैं। उन्होंने सुशांत के खिलाफ ब्लाइंड आइटम लिखने वाले जर्नलिस्ट और लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी। हाल में ही जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर मनोज बाजपेयी ने सुशांत को लेकर कहा कि हम सभी को गंभीर रूप से इस घटना को लेना चाहिए। साथ ही फैंस के गुस्से को गलत नहीं समझना चाहिए बल्कि उनके सवालों के जवाब देने चाहिए।
मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में पक्षपात को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब लोग बॉलीवुड सितारों की प्रशंसा करते हैं तो हम उसे जायज मानते हैं लेकिन आलोचना को सुनना पसंद नहीं करते। "गैंग ऑफ वासेपुर" अभिनेता मनोज बाजपेयी कहते हैं, जब यही लोग हमारी फिल्में हिट बनाते हैं तो हमें ये सही लगता है...लेकिन जब वह हमसे सवाल कर रहे हैं तो हमें उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। ठीक जैसे कुछ सरकारें करती हैं।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications