Sushant Singh Rajput की मौत पर पहली बार बोले Manoj Bajpayee, कहा- 'वो पागल आदमी तो...'

Sushant Singh Rajput

Manoj Bajpayee On Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने सोनचिरैया के को-एक्टर, साथी बिहारी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की, जिनका जून 2020 में मुंबई के बांद्रा में अपने मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में 34 साल की उम्र में आत्महत्या करके निधन हो गया था।

'सुशांत की मौत ने प्रभावित किया'

बाजपेयी ने शेयर किया कि राजपूत की मौत ने उन्हें बहुत प्रभावित किया, जिससे वह तीन महीने तक परेशान रहे। मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में, मनोज ने जिक्र किया कि सुशांत के इस तरह के कठोर कदम उठाने के पीछे के कारण को नहीं जानते हैं और लोग केवल उनकी मौत के बारे में अंदाजा लगा रहे हैं और अटकलें लगा रहे हैं।

'पढ़ाकू थे सुशांत'

उन्होंने कहा- "मैं कह सकता हूं कि वो पागल आदमी नहीं था। वह बहुत सी चीजों में काफी एक्सपर्ट था। वह एक रीडर था। मैंने उसे सेट पर और सेट से बाहर हर समय पढ़ते हुए देख उसे क्वांटम फिजिक्स का बहुत ज्ञान था। वह मुझसे अध्यात्म के बारे में बात करता था और इसकी तुलना क्वांटम फिजिक्स से करता था। वह एक शानदार दिमाग वाला व्यक्ति था।"

तीन महीने तक दुखी रहे

उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी कॉन्क्लूजन पर नहीं पहुंचना चाहूंगा क्योंकि मुझे असल में नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ। यहां तक कि सीबीआई भी अभी तक किसी कॉन्क्लूजन पर नहीं पहुंची है।" मनोज ने आगे बताया कि सुशांत की मौत की खबर ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया और वो तीन महीने तक दुखी रहे, क्योंकि वह राजपूत को पर्सनली और करीब से जानते थे।

सुशांत को दी थी ये सलाह

उन्होंने कहा, "जहां तक ​​इंडस्ट्री की बात है, हम इंडस्ट्री और इसकी राजनीति के बारे में बातें करते थे। मैं हमेशा उनसे कहता था कि मोटी चमड़ी रखो, वरना यह जान मार देगी तुम्हारी। मेरी चमड़ी मोटी थी, क्योंकि मैंने कई बार रिजेक्शन का सामना किया है। यह मेरे जीवन का हिस्सा था, लेकिन मेरे कई दोस्तों की चमड़ी इतनी मोटी नहीं थी। वे मेरी तरह रिजेक्शन का सामना नहीं कर सकते थे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X