Manoj Bajpayee- सलमान- शाहरुख वाली फीस मिलने पर बोले मनोज बाजपेयी, 'मैं सस्ता वाला मजदूर हूं'

इंडस्ट्री में अक्सर फीस को लेकर बातें होती रहती हैं और सभी सितारों की तुलना सलमान खान और शाहरुख खान की फीस से की जाती है। इस वक्त ऐसा ही कुछ अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ हुआ है और उन्होने इसपर खुलकर बात की है।
सभी जानते हैं कि मनोज बायपेयी की एक वेब सीरीज आई थी जिसका नाम द फैमिली मैन था और इसको लेकर उनका कहना है कि वो अंडरपेड हैं। मनोज बाजपेयी को इस सीरीज के लिए जो फीस मिली है उससे वो खुश नहीं हैं इसी वजह से उन्होने कहा है कि वो कम पैसों वाले मजदूर हैं।
इसके अलावा उनका कहना था कि अगर कोई गोरा काम करने आता है तो उसको ज्यादा पैसे दे देते हैं। इस दौरान मनोज एक शो पर मौजूद थी और उनसे पूछा गया था कि, द फैमिली मैन के लिए 'सलमान खान या शाहरुख खान-टाइप फीस' मिली है?
मनोज बाजपेयी का जवाब
मनोज ने तुरंत खारिज कर दिया और कहा, "ये ओटीटी वाले रेगुलर प्रोड्यूसर से कम नहीं है (ओटीटी प्लेटफॉर्म रेगुलर प्रोड्यूसर्स की तरह ही खराब हैं)। वे बड़े सितारों को भुगतान करेंगे। द फैमिली मैन के लिए मेरे पास जिस तरह का पैसा होना चाहिए था, वह मुझे नहीं मिला।''
इसके अलावा उन्होने कहा, "गोरा आएगा, शो करेगा तो दे देंगे। सस्ते मजदूरो के कारण ब्रांडों की चीन में फैक्ट्रियां हैं। इसी तरह, मैं यहां का सस्ता मजदूर हूं।'' इसके बाद मनोज बाजपेयी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि सच में वो काफी टैलेंटेड हैं और उनको ज्यादा फीस मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications