''आप BOX OFFICE देंखे.. तो मैंने करियर में सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दी हैं....''
बॉलीवुड में कई एक्टर हैं.. जिन्हें बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की वजह से नहीं.. बल्कि उनके किरदार, उनकी फिल्मों की वजह से जाना जाता है। मनोज बाजपेयी भी उन्हीं एक्टरों में शुमार हैं। जिन्होंने आज इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है।
Latest PIC.. सलमान खान ने शेयर की.. 'रेस 3' की सबसे 'खास' तस्वीर
अलीगढ़, ट्रैफिक हो या गैंग्स ऑफ वसेपुर.. मनोज बाजपेयी अपनी लीक से हटकर किरदारों के लिए काफी पॉपुलर हैं। एक्टर इस पर कहते हैं कि वो उन्हीं किरदारों को या उन्हीं फिल्मों को करना पसंद करते हैं, जिनसे वह एक जुड़ाव महसूस करते हैं।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि यदि आप बॉक्स ऑफिस की बात करें तो.. मैंने अपने करियर में सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। मैं किसी फिल्म की सफलता उसकी कमाई से नहीं करता। मैं उन फिल्मों से जुड़ना ही नहीं चाहता जिसकी कहानी से मैं खुद ही संतुष्ट ना हों। मैंने हमेशा अच्छे किरदारों का इंतजार किया.. ना कि जल्दबाजी में कोई भी फिल्म साइन कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











