पहली बार होगा पर्दे पर होगा डबल धमाका, जब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी आएंगे एक साथ

Manoj Bajpayee-Nawazuddin Siddiqui: बड़े पर्दे पर एक साथ दो या तीन सुपरस्टार को एक साथ काम करते देखना फैंस की इच्छा होती है, परंतु यह इच्छा बहुत कम ही पूरी हो पाती है। लेकिन इस बार फैंस की यह ख्याहिश पूरी होने जा रही हैं और पहली बार दो सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपेयी साथ में काम करने जा रहे हैं।
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर वेब शो तक दोनों अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए वाकई शानदार अनुभव होगा।
हालांकि, फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी और नवाज साथ काम कर चुके हैं। मगर, पूरी फिल्म में दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं है। इसीलिए फैंस कई बार यह इच्छा जता चुके हैं कि दोनों को किसी ना किसी फिल्म या फिर किसी बेव शो में साथ काम करने का मौका दिया जाए।
तो अब ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इन्हें जल्द ही स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे। इस बात की चर्चा चल रही है कि दोनों प्रतिभाशाली सितारे जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
बता दें कि दोनों ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के स्टूडेंट्स रहे हैं। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी ने नवाज के पिता का रोल अदा किया था।' इसके अलावा वर्ष 1999 में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'शूल' में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे।
जैसे ही यह खबर सामने आई है कि दोनों दिग्गज अभिनेता साथ में स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर ट्रेंड अभी से जलने लगा है। जल्द ही फिल्म को लेकर पुष्टि हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
