'इरफान का बेटा कितना बड़ा हो गया...' मनोज बाजपेयी ने बाबिल पर लुटाया प्यार तो इमोशनल हुए फैंस

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'कला' के जरिए शानदार डेब्यू किया। बाबिल हाल ही में मनोज बाजपेयी स्टारर 'गुलमोहर' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान मनोज बाजपेयी बाबिल को देखकर खुश हो गए और इरफान खान के बेटे पर जमकर प्यार लुटाया। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने कई लोगों से बाबिल को इंट्रोड्यूस भी कराया।
बाबिल और मनोज बाजपेयी कैमरे के सामने एक दूसरे से खूब बातें करते और पापाराजी को पोज देते भी दिखे। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने अपनी पत्नी शबाना को भी बुलाकर बाबिल से मिलवाया और कहा- 'इरफान का बेटा कितना बड़ा हो गया।' मनोज बाजपेयी और बाबिल का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2020 csx इरफान के निधन की खबर ने पूरे देश और सिने प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया था। मनोज बाजपेयी भी उनके निधन से बेहद दुखी हो गए थे। उन्होंने कहा था कि इरफान सिर्फ उनके बेस्ट फ्रेंड नहीं थे बल्कि दोनों का 'रिजेक्शन और एक्सेप्टेंस' का एक अनोखा रिश्ता था।
इरफान खान के निधन के बाद आईएएनएस से बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा था- 'मुझे नहीं पता कि, मैं कैसे रिएक्ट करूं। मेरे अंदर जो एक भावना जाग रही है वो है अति दुखी होने की भावना। मैं इतना दुखी हूं कि मेरे लिए कुछ और सोच पाना भी मुश्किल हो रहा है। मैं अंदर से भारीपन के साथ टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं।'
बता दें कि, मनोज बाजपेयी और इरफान खान ने अपना फिल्मी सफर लगभग साथ में ही शुरू किया था। मनोज बाजपेयी ने कहा था- 'हमने एक ही जैसा रिजेक्शन, संघर्ष और स्वीकृति को देखा था। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने साथी ट्रैवलर को खो दिया है। हम बेस्ट फ्रेंड नहीं थे लेकिन वो ऐसा शख्स था जिसे मैं जानता था और वो मुझे।'
मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए शर्मिला टैगोर 11 सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। 'गुलमोहर' एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है, जो 3 मार्च, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सिने प्रेमियों को मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications